नई सड़क पहली बारिश में उखड़ी:करोड़ों की लागत से बनी, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण की जांच की मांग उठाई
नई सड़क पहली बारिश में उखड़ी:करोड़ों की लागत से बनी, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण की जांच की मांग उठाई
रघुनाथगढ़ : सीकर जिले में पिपराली से गोल्याणा, उदयपुरवाटी होते हुए चला गांव तक हाल ही में बनी डामर सड़क पहली प्री-मानसून बारिश में ही क्षतिग्रस्त हो गई है। लगभग 10 मीटर चौड़ी इस सड़क के कई हिस्सों में डामर उखड़ गया है और गड्ढे बन गए हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, सड़क निर्माण को अभी एक माह भी पूरा नहीं हुआ है। लोगों का आरोप है कि करोड़ों रुपये की लागत से बनी इस सड़क में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है और निर्माण के दौरान गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की गई।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि निर्माण कार्य की सही तरीके से निगरानी की जाती तो सड़क इतनी जल्दी खराब नहीं होती। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार फर्म ने निर्धारित मापदंडों के अनुसार काम नहीं किया।
ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2222220


