[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्रामीण सेवा शिविर में खाता विभाजन से मिली राहत, राजस्व रिकॉर्ड में हुआ सुधार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

ग्रामीण सेवा शिविर में खाता विभाजन से मिली राहत, राजस्व रिकॉर्ड में हुआ सुधार

ग्रामीण सेवा शिविर में खाता विभाजन से मिली राहत, राजस्व रिकॉर्ड में हुआ सुधार

सीकर : ग्राम पंचायत लिसाड़िया में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 में खातेदारों को राजस्व रिकॉर्ड में खाता विभाजन की समस्या से राहत मिली। शिविर के दौरान नवल किशोर, श्रीराम, सज्जन, भगवान सहाय, रामेश्वरी पत्नी नवल किशोर एवं मनोज पत्नी होशियार सिंह जाति अहीर सहित अन्य खातेदारों ने सहमति से खाता विभाजन के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।

आवेदन पर पटवारी हल्का हरिप्रसाद एवं भू-अभिलेख निरीक्षक सोहनलाल को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मौके पर जांच के बाद विभाजन प्रस्ताव तैयार कर तहसीलदार को भेजा गया।

तहसीलदार नेहलता राजोरिया ने मौके पर ही प्रक्रिया पूरी कर राजस्व रिकॉर्ड में संशोधन के आदेश जारी किए। खाता विभाजन की कार्रवाई पूरी होने पर प्रार्थीगण ने राहत महसूस की और राजस्व विभाग का आभार जताया। उन्होंने ग्रामीण सेवा शिविर के आयोजन के लिए राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भी धन्यवाद किया।

Related Articles