[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में फिर आवारा कुत्तों का आतंक, बच्चे और महिला सहित 3 लोग घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में फिर आवारा कुत्तों का आतंक, बच्चे और महिला सहित 3 लोग घायल

रींगस में फिर आवारा कुत्तों का आतंक, बच्चे और महिला सहित 3 लोग घायल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत 

रींगस : सीकर जिले के रींगस शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को शहर के वार्ड संख्या 17 में एक आवारा कुत्ते ने बच्चे और महिला सहित तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों को परिजनों की सहायता से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आवारा कुत्ता अचानक घर के बाहर खेल रहे एक बच्चे पर झपट पड़ा। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे कुत्ते के चंगुल से बचाया। इस दौरान कुत्ते ने एक महिला सहित अन्य व्यक्ति पर भी हमला कर दिया। पूरी घटना मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समस्या के समाधान के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह भी रींगस में एक आवारा कुत्ते ने करीब 15 लोगों को काटकर घायल कर दिया था। उस घटना के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अब एक बार फिर हुई इस घटना ने शहरवासियों की चिंता और नाराजगी बढ़ा दी है।

स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने और शहर में प्रभावी नियंत्रण अभियान चलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और लोगों को राहत मिल सके।

ये लोग हुए घायल

कुत्तों के हमले में रींगस निवासी रौनक (13) पुत्र रामनिवास, भूपेश (5) पुत्र विजयपाल, सुरेश (39) पुत्र श्याम लाल, भवन (4) पुत्र करण कुमावत, प्रेम देवी (33) पत्नी बाबूलाल और लाखणी निवासी अर्पित (10) पुत्र मुकेश कुमार घायल हुए हैं। कुत्ते के काटने की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शहरवासियों में नगर पालिका प्रशासन को लेकर गहरा आक्रोश है।

पिछले सप्ताह भी 18 लोगों को काटा था

पिछले सप्ताह भी एक आवारा कुत्ते ने 18 लोगों को काटकर घायल कर दिया था, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल है। रींगस नगर पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक मुकेश कुमावत ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही श्रीमाधोपुर से एक टीम बुलाई गई है। यह टीम आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है। जल्द ही हमलावर कुत्ते को पकड़ लिया जाएगा। इससे पहले हुई घटना वाले कुत्ते को भी पकड़ लिया गया था।

Related Articles