[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्रामीण सेवा शिविर में वर्षों पुराना जमीन विवाद सुलझा, परिवारों को मिली राहत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

ग्रामीण सेवा शिविर में वर्षों पुराना जमीन विवाद सुलझा, परिवारों को मिली राहत

ग्रामीण सेवा शिविर में वर्षों पुराना जमीन विवाद सुलझा, परिवारों को मिली राहत

खाटूश्यामजी : खाटूश्यामजी क्षेत्र की ग्राम पंचायत अलौदा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में वर्षों पुराना जमीन बंटवारे का विवाद आपसी समझाइश से सुलझा लिया गया। ग्राम सांवलपुरा में दो परिवारों के बीच सहखातेदारों की अधिक संख्या के कारण जमीन बंटवारे का मामला कई वर्षों से न्यायालय में लंबित था। शिविर के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर सहमति बनाई, जिसके बाद दोनों परिवार बंटवारे के लिए राजी हो गए।

मामले के निस्तारण से दोनों पक्षों को बड़ी राहत मिली। ग्रामीणों ने राज्य सरकार के ग्रामीण सेवा शिविरों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से लोगों को सरकारी कार्यालयों और न्यायालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है। यह कार्रवाई जिला कलेक्टर एवं उपखंड अधिकारी के निर्देशन में पूरी की गई। मौके पर नायब तहसीलदार रामनिवास बोचलिया, भू-अभिलेख निरीक्षक रामपाल सिंह रणवा, पटवारी सुभाष खोखर, राजेश कुमार एवं देवीसिंह सहित राजस्व टीम मौजूद रही।

Related Articles