स्मृति शेष सांसद स्वर्गीय मोहर सिंह राठौड़ (लाखऊ) की 41वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई
स्मृति शेष सांसद स्वर्गीय मोहर सिंह राठौड़ (लाखऊ) की 41वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर पूर्व सांसद स्वर्गीय मोहर सिंह राठौड़ (लाखऊ) की 41वीं पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिमा स्थल राम नगर तिराहा, बालिका महाविद्यालय एवं राजपूत छात्रावास परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों, समाज के प्रबुद्धजनों एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर परिसर में स्थापित स्वर्गीय मोहर सिंह राठौड़ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण किया।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय मोहर सिंह राठौड़ ने अपने सार्वजनिक जीवन में महिला शिक्षा और जनसेवा, सामाजिक समरसता एवं क्षेत्र के विकास के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके सिद्धांत, आदर्श एवं समाज के प्रति समर्पण की भावना आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग, मूल्यों एवं सिद्धांतों पर चलने तथा समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विमल सिंह राठौड़, नरेंद्र सिंह, बालिका महाविद्यालय सचिव भगीरथ जी शर्मा, करनी सेना अध्यक्ष प्रदीप सिंह, आलोक सिंह, राजेश मंडावेवाला, संजय बजाज, मानवेन्द्र सिंह तथा सुदीप्त राठौड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, सम्मान एवं कृतज्ञता से ओतप्रोत रहा। उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय मोहर सिंह राठौड़ के समाज एवं क्षेत्र के विकास में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2222110


