तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण की मांग, महासंघ ने सरकार से शीघ्र निर्णय की अपील
तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण की मांग, महासंघ ने सरकार से शीघ्र निर्णय की अपील
सीकर : शिक्षक स्थानांतरण को लेकर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण खोलने की मांग उठाई है। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने द्वितीय श्रेणी सहित अन्य संवर्गों के स्थानांतरण शुरू करने के निर्णय का स्वागत करते हुए तृतीय श्रेणी शिक्षकों को भी राहत देने की मांग की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के करीब 1.22 लाख तृतीय श्रेणी शिक्षक लंबे समय से स्थानांतरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं। कई शिक्षक पारिवारिक, सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बावजूद वर्षों से एक ही स्थान पर सेवाएं दे रहे हैं।
महासंघ ने कहा कि शिक्षक हितों और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्थानांतरण नीति न्यायपूर्ण होनी चाहिए। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संघर्ष समिति संयोजक संपत सिंह के नेतृत्व में पूर्व में भी रैलियां, ज्ञापन और जनजागरण अभियान चलाकर इस मांग को उठाया गया है।
महासंघ पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार जल्द ही तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण खोलने का निर्णय लेकर वर्षों से इंतजार कर रहे शिक्षकों को राहत देगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2222056


