ससुराल आए युवक की टेम्पो टक्कर में मौत:खड़े ऑटो में मारी टक्कर, सुजानगढ़ रेफर के दौरान तोड़ा दम
ससुराल आए युवक की टेम्पो टक्कर में मौत:खड़े ऑटो में मारी टक्कर, सुजानगढ़ रेफर के दौरान तोड़ा दम
बीदासर : बीदासर थाना क्षेत्र के दुंकर रोड पर मंगलवार को हुए एक सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक विक्रम नट की मौत हो गई। एक खड़े टेम्पो को दूसरे टेम्पो ने टक्कर मार दी थी, जिससे विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि विक्रम नट बीदासर में अपने ससुराल आया हुआ था। जानकारी के अनुसार विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य टेम्पो ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने गंभीर घायल विक्रम को निजी वाहन से बीदासर के राजकीय अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलने पर बीदासर पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस के अनुसार, फतेहपुर निवासी विक्रम नट की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर सुजानगढ़ रेफर किया गया था। हालांकि, सुजानगढ़ पहुंचने से पहले ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035257


