[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विश्वकर्मा मंदिर में 50 स्टूडेंट्स सम्मानित:पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा रहे मुख्य अतिथि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

विश्वकर्मा मंदिर में 50 स्टूडेंट्स सम्मानित:पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा रहे मुख्य अतिथि

विश्वकर्मा मंदिर में 50 स्टूडेंट्स सम्मानित:पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा रहे मुख्य अतिथि

नवलगढ़ : नवलगढ़ उपखंड क्षेत्र के खातियों की ढाणी तन बुगाला स्थित विश्वकर्मा मंदिर में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में 50 स्टूडेंट्स को ट्रॉफी और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पूर्व चिकित्सा राज्य मंत्री और नवलगढ़ पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे, जबकि डॉ. जे.पी. बुगालिया ने इसकी अध्यक्षता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। महावीर प्रसाद जांगिड़ ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करते हैं और विद्यार्थियों में आत्मविश्वास का संचार करते हैं।

अध्यक्ष डॉ. जे.पी. बुगालिया ने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में हास्य कवि हरीश हिंदुस्तानी ने कविताओं की प्रस्तुति दी। इससे पहले, सोमवार रात को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया था। इसका वाचन छावसरी के हनुमान प्रसाद ने किया।

समारोह में जांगिड़ महासभा के बजरंगलाल, पूर्व प्रिंसिपल ओमप्रकाश बुगालिया, पूर्व सरपंच मूलचंद बुगालिया, तुलसीराम पूनियां, मुरलीधर गुप्ता, महेंद्र सिंह खेदड़, जगमाल सिंह, बनवारीलाल ओळख, श्रीचंद सिहाग, ख्यालीराम बुगालिया, डॉ. रोहिताश्व शर्मा, हरिराम जांगिड़, महेंद्र केडिया, सूबेदार समन्दर सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles