[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्री रानी सती बालिका विद्यालय में खेल प्रतिभाओं का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्री रानी सती बालिका विद्यालय में खेल प्रतिभाओं का सम्मान

जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को किया गया सम्मानित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : श्री रानी सती जी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को 69वीं जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ।

विद्यालय की प्रधानाचार्या मधु शर्मा ने बताया कि “69वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता” का आयोजन जी.बी. मोदी स्कूल, बकरा में हुआ, जिसमें विद्यालय की 19 वर्षीय टीम ने प्रथम स्थान, 17 वर्षीय टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा विद्यालय की 9 छात्राओं का राज्य स्तरीय चयन हुआ।

इसी प्रकार “जिला स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता” में विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिसमें रविना व प्राची का राज्य स्तरीय चयन हुआ। वहीं एस.एस. मोदी स्कूल में आयोजित स्केटिंग प्रतियोगिता में विद्यालय ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जिसमें चारू सहल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।

विद्यालय की खेल प्रभारी अनीता चौधरी एवं कोच खुशबू सैनी ने बताया कि श्रीगंगानगर में हुई राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में झुंझुनूं जिले ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसमें विद्यालय की चार छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में छात्रा अंकिता पुत्री रामगोपाल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब मिला।

विद्यालय सचिव लक्ष्मीकांत शर्मा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना भी विकसित करता है।”
विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों, कोच खुशबू सैनी तथा खेल प्रभारी अनीता चौधरी को हार्दिक बधाई दी और उनकी उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया।

Related Articles