[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महात्मा गांधी जयंती पर बापू को याद किया, पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महात्मा गांधी जयंती पर बापू को याद किया, पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा

जिला उप प्रमुख महेन्द्र न्यौल, एडीएम अर्पिता सोनी सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर 02 अक्टूबर। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को पुराने कलक्ट्रेट परिसर स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पर जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, जिला उप प्रमुख महेन्द्र न्यौल, एडीएम अर्पिता सोनी सहित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी और बापू को याद कर उनके विचारों को आत्मसात किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि “महात्मा गांधी न केवल भारत की स्वतंत्रता के महानायक थे, बल्कि वे मानवता, नैतिकता, सत्य और अहिंसा के मूर्त स्वरूप थे। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर असाधारण व्यक्तित्व हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने यह सिखाया कि सत्य व अहिंसा जीवन जीने का एक तरीका है। सत्य और अहिंसा किसी भी संघर्ष का सबसे बड़ा हथियार हो सकते हैं। हमें गांधीजी के विचारों से जुड़कर समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को समझना चाहिए।

उन्होंने कहा कि गांधीजी का दर्शन आज के सामाजिक-सांसारिक संदर्भों में अत्यंत प्रासंगिक है। जिला उप प्रमुख महेन्द्र न्यौल ने कहा कि गांधीजी का ‘ग्राम स्वराज’ का सपना आज भी हमारी पंचायती राज व्यवस्था की आत्मा है।उन्होंने ग्रामीण भारत को सशक्त करने का जो सपना देखा था, आज हमें उस दिशा में समर्पित प्रयास करने की आवश्यकता है। उनका खादी व स्वदेशी का विचार भारत को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाता है। इस अवसर पर उपस्थितों ने महात्मा गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बापू को याद किया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में रामधुनी और भजन गाकर महात्मा गांधी को याद किया।

गायक प्रभुदयाल सैनी, लक्ष्मी शर्मा ने “वैष्णव जन तो तेने कहिए”, “रघुपति राघव राजा राम” आदि गांधीजी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान एडीएम अर्पिता सोनी, डीईओ माध्यमिक संतोष महर्षि, एसजेईडी डीडी नगेन्द्र सिंह, चूरू नगरपरिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह, भास्कर शर्मा, विमला गढ़वाल, सुरेश सारस्वत, दीनदयाल सैनी, मोहन गढ़वाल, सूर्यकांत चोटिया सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles