[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा द्वारा गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा द्वारा गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई

भाजपा द्वारा गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर स्थानीय सब्जीमंडी में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा के नेतृत्व में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजलि दी। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता फतेहचन्द सोती, जिला उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा, मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, धर्मेन्द्र राकसिया, जिला सोशल मीडिया सहसंयोजक सुरेश मिश्रा, जिला मिडिया संयोजक रवि दाधीच, आकाश सैनी, ओमसिंह शेखावत, कपिल चंदेल, गोपी शर्मा, रजत शर्मा, मुकेश सैनी, दाउद थीम, राजेन्द्र कल्ला, मुकेश ओझा सहित अनेक कार्यकर्ताओ ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत परिक्रमा स्थल पर स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई की एवम् पुष्पअर्पित कर भारत माता की जय, जय जवान जय किसान, भारत मां का एक ही लाल के नारो से शास्त्री जी को श्रद्वांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि आज देश दो महान व्यक्तित्वों को याद कर रहा है जिनका योगदान हमेशा हर भारत वासी के मन में रहेगा। उन्होने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जहां अहिसा परमोधर्मः की परिकल्पना को साकार किया वही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जरूरत पड़ने पर शास्त्र एवम् शस्त्र दोनो की परिकल्पना को साकार किया। उन्होने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जीवन महात्मा गांधी के आदर्शो को मानने वाला था और इन आदर्शो एवम् संस्कारो की आज भी आवश्यकता है। इसी क्रम में आज जिला कलेक्ट्रेट में हुऐ कार्यक्रम में गांधी जयंती कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा, उपजिला प्रमुख महेन्द्र न्यौल, मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, जिला मंत्री दीनदयाल सैनी, नेताप्रतिपक्ष विमला गढ़वाल, भण्डार चेयरमेन मोहन गढ़वाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के असगर अली जोईया, ने गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्वांजलि दी।

Related Articles