नीमकाथाना में होली स्नेह मिलन समारोह:पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने जिले का दर्जा समाप्त करने पर उठाए सवाल
नीमकाथाना में होली स्नेह मिलन समारोह:पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने जिले का दर्जा समाप्त करने पर उठाए सवाल
नीमकाथाना : नीमकाथाना में होली के मौके पर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान फूलों की होली खेली गई। साथ ही चंग की थाप पर नृत्य किया गया। कार्यक्रम में विधायक सुरेश मोदी और पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा सहित कई लोग मौजूद रहे। पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने इस अवसर पर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
दो साल बीजेपी सरकार के कार्यकाल पर जताई निराशा
गुढ़ा ने सरकार के दो साल के कार्यकाल को क्षेत्र के लिए निराशाजनक बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने नीमकाथाना का जिला दर्जा समाप्त कर दिया, जबकि यहां के लोग करीब 60 साल से इसकी मांग कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि आजादी के 80 साल बाद भी जनता को शुद्ध पानी नहीं मिल पाया है।

जिला समाप्त करने के फैसले पर उठाए सवाल
पूर्व मंत्री ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी सरकार ने पहले से किए गए काम को ही हटाने का काम किया है। उन्होंने सरकार बदलते ही जिले को समाप्त करने के फैसले पर सवाल उठाए। इसके साथ ही उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर प्रश्नचिह्न लगाए। उनका कहना था कि राजस्थान की तुलना उत्तर प्रदेश से नहीं की जा सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो रही है और आम लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है।
गुढ़ा ने कहा कि सरकार के पास असली मुद्दों पर बात करने के लिए कुछ नहीं बचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल हिंदू-मुस्लिम, हिंदुस्तान-पाकिस्तान और मंदिर-मस्जिद जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने मजरूम मुस्लिमों के घरों पर बुलडोजर चलाने और गरीबों को न्याय न मिलने का भी जिक्र किया।
स्थानीय कलाकारों ने दी रंगारंग प्रस्तुति
कार्यक्रम में स्थानीय और बाहरी कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनकी लोगों ने खूब सराहना की। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रवीण जाखड़, राजपाल ढोई और निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य भूपेंद्र सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2059542


