झुंझुनूं में समझाइश करने गए पूर्व सरपंच से मारपीट:मर्डर के मामले में शव उठाने के लिए समझाने गए थे; युवक ने दौड़ कर गला पकड़ा
झुंझुनूं में समझाइश करने गए पूर्व सरपंच से मारपीट:मर्डर के मामले में शव उठाने के लिए समझाने गए थे; युवक ने दौड़ कर गला पकड़ा
गुढ़ागौड़जी : गुढा में 19 साल की युवती की हत्या के बाद तनाव बढ़ गया। परिजनों को समझाने पहुंचे टोडी गांव के पूर्व सरपंच ख्यालीराम से गुस्साई भीड़ ने मारपीट कर दी। गुढ़ा बावनी की ढाणी में प्रेम प्रसंग को लेकर हुई इस वारदात के बाद न्याय की मांग कर रहे परिजनों ने गुढ़ा सीएचसी के बाहर धरना शुरू कर दिया था। इसी दौरान, हालात को शांत करने पहुंचे पूर्व सरपंच को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने हस्तक्षेप कर हालात को संभाला और पूर्व सरपंच को वहां से सुरक्षित निकाला।

धरने पर पहुंचे थे टोडी गांव के पूर्व सरपंच
ख्यालीराम परिजनों को समझाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच कर रही है और शव का पोस्टमॉर्टम कराकर ले लेना चाहिए। उनकी इस बात पर वहां मौजूद कुछ युवा भड़क गए और उन्होंने ख्यालीराम से हाथापाई शुरू कर दी। हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को अलग किया।

पुलिस ने संभाले हालात
डिप्टी राजवीर सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद था, जिन्होंने ग्रामीणों को शांत करने की कोशिश की। पुलिस ने परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया और शांति बनाए रखने की अपील की। मृतका के भाई पवन कुमार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है, हालांकि जांच में बंटी मेघवाल का नाम सामने आया है। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और हर पहलू से जांच की जा रही है। टीना नौ भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसने 12वीं तक पढ़ाई की थी और पिछले चार साल से घर पर थी।

प्रेम प्रसंग में युवती की गला घोंटकर की थी हत्या
गुढ़ा बावनी की ढाणी निवासी ओमप्रकाश मेघवाल की 19 वर्षीय बेटी टीना रविवार की रात अचानक लापता हो गई थी। सुबह तलाश करने पर उसका शव घर से करीब 150 मीटर दूर कमलेश ओला के खेत में मिला। उसके गले में चुन्नी कसी हुई थी और मुंह में घास ठूंसी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040305


