राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा ने साक्षरता दिवस धूमधाम से मनाया
राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा ने साक्षरता दिवस धूमधाम से मनाया
झुंझुनूं : राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा की शहर ब्लॉक अध्यक्ष रेणु कस्वां, उपाध्यक्ष चंद्रकला चौधरी एवं महासचिव रितू गढ़वाल के सानिध्य में झुंझुनूं में स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में पाठ्य सामग्री वितरित कर साक्षरता दिवस धूमधाम से मनाया गया। विधालय संस्था प्रधान राजेश कुमार ने साक्षरता दिवस पर बच्चों को हरी झंडी दिखाकर रैली निकाली। इस मौके पर उपाध्यक्ष चंद्रकला चौधरी एवं महासचिव रितू गढ़वाल ने बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए गरीब बच्चों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। शहर ब्लॉक अध्यक्ष रेणु कस्वां ने डिजिटल युग में साक्षरता को बढ़ाया देने पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अध्यापक प्रमिला देवी, अध्यापक गरिमा देवी सहित विद्यालय में सेंकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040304


