मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सीकर : सीकर जिले में मिशन शक्ति – संकल्प (हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमन) के अंतर्गत महिलाओं को अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 2 से 12 सितंबर 2025 तक महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार तथा महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक राजेंद्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र, सीकर द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 34-1 व 11-1 पर महिलाओं को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं एवं महिला संबंधित कानूनों की जानकारी देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एडवोकेट कृष्णा सोनी द्वारा महिलाओ से सम्बन्धित विशेष कानूनो-दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम 2005, महिलाओ का कार्यस्थल पर महिलाओ का योंन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम 2012, अनेतिक व्यापार निवारण अधिनियम की जानकारियां दी गई। प्रबन्धक नीलम कुमारी ने विभागीय योजनाओं से बालिकाओं को अवगत किया। इ
सी दौरान मनो सामाजिक परामर्शदाता रिचा पारीक द्वारा ओएससी,एमएसएसके, पीएसएसके केंद्रों व घरेलू हिंसा से सम्बन्धित जानकारी दी गई और साथ ही सामाजिक परामर्शदाता राजेश कुमारी द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित हैल्पलाइन नम्बर, मुख्यमंत्री महिला हैल्पलाइन नम्बर 181, आपातकालीन महिला हैल्पलाइन नम्बर 112, गरिमा हैल्पलाइन नम्बर 1090,चाइल्ड हैल्पलाइन नम्बर 1098 की जानकारी दी गई। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला देवी और संतोष स्वामी उपस्थित रहीं।