दो कार की टक्कर में 5 लोग घायल:डीबी अस्पताल में कराया भर्ती, धार्मिक स्थलों से लौट रहे थे सभी
दो कार की टक्कर में 5 लोग घायल:डीबी अस्पताल में कराया भर्ती, धार्मिक स्थलों से लौट रहे थे सभी

चूरू : चूरू के तारानगर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर पुनरास फांटा पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ब्रेजा कार में सवार पांच लोग घायल हुए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को भालेरी पीएचसी पहुंचाया। घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायलों में सरदारशहर के गिड़गिचिया निवासी बनवारीलाल (42), मोनिका (20), अजय (20), कलावती देवी (40) और अनिल कुमार (18) शामिल हैं। ये सभी तारानगर के बांसड़ा गांव में पीतरजी के दर्शन कर लौट रहे थे।
दूसरी कार इनोवा में लुधियाना से सालासर दर्शन करके लौट रहे यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही तारानगर थाने से हेड कॉन्स्टेबल मायाराम मौके पर पहुंचे। डीबी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद अनिल कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बीकानेर रेफर किया गया। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।