फतेहपुर में कच्चे मकान की दीवार ढही:परिवार के 6 लोग दबे, मां और 3 बच्चे घायल
फतेहपुर में कच्चे मकान की दीवार ढही:परिवार के 6 लोग दबे, मां और 3 बच्चे घायल
फतेहपुर : फतेहपुर में पिछले दो दिनों से जारी बारिश का असर अब दिखने लगा है। जेआरजी सिनेमा हॉल के पीछे इंदिरा कॉलोनी में रात करीब 2 बजे एक कच्चे मकान की दीवार ढह गई। इस हादसे में मकान में सो रहे गधागाड़ी चालक सादूराम भाट के परिवार के 6 सदस्य टीन शेड के नीचे दब गए।
दीवार गिरने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग जाग गए। उन्होंने तुरंत मदद के लिए पहुंचकर दबे हुए सभी लोगों को बाहर निकाला। हादसे में सादूराम की पत्नी भंवरी देवी के घुटने पर चोट आई। उनके तीन बच्चों को भी मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को सुबह राजकीय धानुका अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 1930665

