[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सालाना उर्स की सफलता पर पत्रकार सम्मान आभार का हुआ आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

सालाना उर्स की सफलता पर पत्रकार सम्मान आभार का हुआ आयोजन

"पत्रकार ही हैं सच्चे सेवक": सज्जादनशीन व मुतवल्ली

फतेहपुर शेखावाटी : दरगाह आफताबे शेखावाटी हजरत ख्वाजा हाजी मोहम्मद नजमुद्दीन साहिब सुलैमानी चिश्ती अल्फ़ारूक़ी (रहमतुल्लाह अलैह) के सम्पन्न हुए उर्स की बेहतरीन कवरेज और पत्रकारों के अपार सहयोग की सराहना में दरगाह परिसर में एक भव्य सम्मान एवं धन्यवाद समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सज्जादनशीन व मुतवल्ली पीर गुलाम नसीर साहिब द्वारा सभी पत्रकारों को उनके कर्तव्यनिष्ठ कार्यों के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। समारोह में पत्रकारों को उनकी मेहनत, निष्पक्षता और उर्स की व्यापक पहुँच बनाने में अहम भूमिका के लिए सम्मानित भी किया गया।

सजादानशीन व मुतवल्ली ने सभी पत्रकारों के सम्मान के साथ हार्दिक धन्यवाद देते हुए कहा कि उर्स की सफलता में पत्रकारों का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने बिना किसी स्वार्थ के दरगाह की गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाया। इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य नागरिक, दरगाह समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित रहे। सभी ने पत्रकारों के प्रति आभार प्रकट करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles