[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संगीतमय राम कथा का हो रहा है धार्मिक आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

संगीतमय राम कथा का हो रहा है धार्मिक आयोजन

संगीतमय राम कथा का हो रहा है धार्मिक आयोजन

जसवंतगढ : ग्वालिया बालाजी मंदिर परिसर, श्यामपुरा में 6 अप्रैल से चल रही संगीतमय राम कथा का समापन 15 अप्रैल, मंगलवार को होगा रविवार को कथा व्यास संत अमृतराम महाराज ने राम-भरत प्रसंग का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने भरत के त्याग, भातृ-प्रेम और राम के प्रति समर्पण की व्याख्या करते हुए कहा कि भरत का चरित्र हमें कर्तव्य और मर्यादा का पाठ पढ़ाता है।

प्रसंग सुनकर मंदिर परिसर में उपस्थित सैकड़ों श्रोता भाव-विभोर हो गए। कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्यामपुरा, बाकलिया, बालसमन्द, बाड़मेर, बाड़ेला, गुनपालिया, झेकरिया, छप्पारा, लैड़ी, डाबड़ी, दुजार आदि गांवों/क्षेत्रों के समस्त भक्तगण पंहुच रहे हैं । समापन दिवस पर हवन, पूर्णाहुति और रक्तदान शिविर तथा महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। कथा के यजमान गणेशाराम पूनिया हैं।

Related Articles