[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीदासर में धन्नावंशी स्वामी समाज की बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

बीदासर में धन्नावंशी स्वामी समाज की बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

सामाजिक सुधारों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

बीदासर : स्थानीय श्री गांधी चौक के पास नगर में स्थित ठाकुरजी मंदिर में ‘धन्नावंशी स्वामी समाज बीदासर’ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें समाज के विकास, संगठन की मजबूती और शैक्षणिक उत्थान को लेकर कई अहम निर्णय सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में समाज को संगठित और प्रभावी दिशा देने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से सुरजादास (कड़वा) को संरक्षक, गोपालदास स्वामी (चितोड़िया) को अध्यक्ष, पदमदास स्वामी (कड़वा) को उपाध्यक्ष, राजेन्द्र कुमार स्वामी (मुंड) को कोषाध्यक्ष तथा रामप्रताप स्वामी (कड़वा) को सचिव चुना गया।

इसके साथ ही रामचंद्र स्वामी (मदेरणा) मंत्री, मांगीलाल (बुगालिया) उपमंत्री, सुगनदास (धेतरवाल) प्रचार मंत्री, सांवरमल स्वामी (कड़वा) लेखापाल, मनीष (भादू) मीडिया प्रभारी, हरिदास स्वामी (भादू) संयोजक, जगदीश प्रसाद (सारण) एवं ज्ञानाराम स्वामी (कड़वा) सदस्य नियुक्त किए गए। कुल 13 पदों पर नियुक्तियां की गईं। बैठक के दौरान समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई गई। निर्णय लिया गया कि संस्था का पंजीकरण ‘धन्नावंशी स्वामी समाज बीदासर’ के नाम से कराया जाएगा। साथ ही संस्था के लिए भूमि खरीदने का प्रस्ताव पारित हुआ।

शिक्षा के क्षेत्र में विशेष जोर देते हुए समाज के मेधावी एवं जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को चिन्हित कर आगामी पांच वर्षों में उच्च शिक्षा हेतु हरसंभव सहायता प्रदान करने का संकल्प लिया गया। इसके अलावा बीदासर क्षेत्र में समाज के विद्यार्थियों के लिए आधुनिक छात्रावास निर्माण का भी निर्णय लिया गया। बैठक में सामाजिक सुधारों पर भी गंभीर चर्चा हुई और समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने का आह्वान किया गया। अंत में नवनियुक्त अध्यक्ष गोपालदास स्वामी ने सभी वर्गों को साथ लेकर पारदर्शिता के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया।

Related Articles