[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आयकर विभाग में चयनित अमीषा चौधरी ने गुरुजी से लिया आशीर्वाद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

आयकर विभाग में चयनित अमीषा चौधरी ने गुरुजी से लिया आशीर्वाद

कार्यालय अधीक्षक पद पर चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

सीकर : भैरूपुरा निवासी अमीषा चौधरी का आयकर विभाग में कार्यालय अधीक्षक पद पर चयन होने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवारजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने बधाई दी।

इस अवसर पर अमीषा चौधरी अपनी प्रारंभिक शिक्षा के गुरु श्रवण कुमार जाखड़ के सांखू स्थित दानवीर मार्ग आवास पर पहुंचीं और उन्हें मिठाई भेंट कर आशीर्वाद लिया। गुरुजी ने अपनी शिष्या की इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए साफा, दुपट्टा, मेडल और पौधा भेंट कर सम्मानित किया।

गौरतलब है कि अमीषा चौधरी बृजमोहन मूंड की पोत्री एवं विद्याधर मुंड की पुत्री हैं। उनके चयन को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। श्रवण कुमार जाखड़ ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है और उन्हें विश्वास है कि अमीषा भविष्य में भी निरंतर प्रगति करती रहेंगी।

Related Articles