अंतरराष्ट्रीय ‘28वें पंडित मातादीन–मूर्तिदेवी स्मृति समारोह’ में डॉ. रामानंद शर्मा सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय ‘28वें पंडित मातादीन–मूर्तिदेवी स्मृति समारोह’ में डॉ. रामानंद शर्मा सम्मानित
नारनौल : मनुमुक्त ‘मानव’ मेमोरियल ट्रस्ट, नारनौल द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर के 28वें पंडित मातादीन–मूर्तिदेवी स्मृति समारोह में शिमला निवासी वरिष्ठ पत्रकार एवं ‘आइना-ए-शेखावाटी’ के संपादक डॉ. रामानंद शर्मा को उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता योगदान के लिए ‘पंडित मातादीन–मूर्तिदेवी स्मृति सम्मान’ से अलंकृत किया गया।
अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र ‘मनुमुक्त भवन’ में आयोजित इस समारोह में भारत और नेपाल की कई प्रमुख हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेपाल के पूर्व मुख्यमंत्री राजेंद्र सिंह रावल रहे, जबकि अध्यक्षता सिंघानिया विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनोज कुमार गर्ग (IAS सेवानिवृत्त) ने की।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा, नेपाल भाषा आयोग के सदस्य डॉ. पुष्करराज भट्ट तथा विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलानुशासक डॉ. शैलेंद्र कुमार शर्मा उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने डॉ. रामानंद शर्मा की लेखनी और समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की।
समारोह में विभिन्न श्रेणियों में देश-विदेश की कई प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। ‘पंडित मातादीन–मूर्तिदेवी स्मृति पुरस्कार’ नेपाल के राजेंद्र सिंह रावल, डॉ. शील कौशिक (सिरसा) तथा मरणोपरांत उर्मि कृष्ण (अंबाला) को प्रदान किया गया। वहीं शिखर/स्मृति सम्मान के तहत नेपाल और भारत की कई अन्य विभूतियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कवि-वक्ताओं ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी डॉ. रामनिवास ‘मानव’ एवं ट्रस्टी डॉ. कान्ता भारती ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन डॉ. जितेंद्र भारद्वाज, डॉ. पंकज गौड़ और डॉ. सुनील भारद्वाज ने किया।
यह अंतरराष्ट्रीय आयोजन नारनौल की सांस्कृतिक पहचान को एक बार फिर राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर स्थापित करने में सफल रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2094477

