सदस्यता अभियान में सीकर प्रदेश में अव्वल, 13,140 सदस्यों के साथ बना सिरमौर
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अभियान में जिले ने रचा नया रिकॉर्ड
सीकर : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) के सदस्यता अभियान में सीकर जिले ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। जिले में 13,140 सदस्यों के जुड़ने के साथ संगठनात्मक स्तर पर सीकर ने नया कीर्तिमान बनाया है।
जिला अध्यक्ष कल्याण सिंह कस्वां ने बताया कि यह उपलब्धि शिक्षकों के संगठन के प्रति विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान की सफलता संगठन की विचारधारा और कार्यशैली के प्रति शिक्षकों के जुड़ाव को दर्शाती है।
उन्होंने बताया कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संपत सिंह, संभाग संगठन मंत्री श्याम सुंदर स्वामी के मार्गदर्शन तथा जिला एवं खंड कार्यकारिणी के प्रयासों से यह मुकाम हासिल हुआ है।
प्रदेशभर में महासंघ से कुल 2 लाख 79 हजार 342 सदस्य जुड़े हैं, जिनमें सीकर जिले के 13,140 सदस्य सर्वाधिक हैं। संगठन पदाधिकारियों ने इसे शिक्षक समाज की एकता और संगठन की मजबूती का परिणाम बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि भविष्य में शिक्षक हितों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रयासों को नई दिशा देगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2204447


