हिन्दू महासभा की तीन मामलों को लेकर कार्रवाई की मांग:कोटा संत हत्या, चिड़ावा ट्रायल रूम: पिलानी दुष्कर्म पर शामिल
हिन्दू महासभा की तीन मामलों को लेकर कार्रवाई की मांग:कोटा संत हत्या, चिड़ावा ट्रायल रूम: पिलानी दुष्कर्म पर शामिल
झुंझुनूं : अखिल भारत हिन्दू महासभा की झुंझुनूं जिला कार्यकारिणी ने तीन मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इन मामलों में कोटा के चंद्रेशल मठ में संत की हत्या, चिड़ावा का ट्रायल रूम प्रकरण और पिलानी में 9 वर्षीय बालक से दुष्कर्म शामिल हैं। संगठन ने मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजस्थान के नाम ज्ञापन सौंपा।
यह ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य और पुलिस अधीक्षक कविंद्र सिंह सागर को सौंपा गया। ज्ञापन में तीनों प्रकरणों की निष्पक्ष और त्वरित जांच, दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई, फास्ट ट्रैक न्यायालय में सुनवाई और प्रदेश में धार्मिक स्थलों, महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की गई।
पदाधिकारियों ने कहा तत्काल कार्रवाई हो
पदाधिकारियों ने जोर दिया कि संत समाज, महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों पर तत्काल और कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने सरकार और प्रशासन से धार्मिक स्थलों की सुरक्षा, महिलाओं की निजता की रक्षा और बच्चों के खिलाफ अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया, ताकि आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बढ़ सके।
इस अवसर पर जिला संगठन महामंत्री प्रभाती लाल योगी, जिला प्रवक्ता पूजा शर्मा, हिन्दू महिला सभा चिड़ावा नगर अध्यक्ष सुमन कटेवा, चिड़ावा नगर मंत्री हरीश केडिया, हिन्दू महिला सभा चिड़ावा नगर उपाध्यक्ष रेखा पांडे और ख्याति केडिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह कार्रवाई प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पूनिया के निर्देशानुसार और सह-संगठन महामंत्री विष्णु शर्मा के मार्गदर्शन में की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2204441


