[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में चलती बोलेरो में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, मंडावा से डूमरा जा रहा था

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ में चलती बोलेरो में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, मंडावा से डूमरा जा रहा था

नवलगढ़ में चलती बोलेरो में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, मंडावा से डूमरा जा रहा था

नवलगढ़ : चेलासी-नवलड़ी मार्ग पर रविवार देर रात एक चलती बोलेरो गाड़ी में आग लग गई। घटना रविवार रात करीब 12 बजे हुई। ड्राइवर ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। ड्राइवर की पहचान डूमरा निवासी रजनीश के रूप में हुई, जो मंडावा से डूमरा जा रहा था।

मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles