[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी नगर पालिका साधारण सभा की बैठक आयोजित : नेचर पार्क का नामकरण महाराणा प्रताप के नाम पर बनी सहमति, विकास कार्यों पर हुई चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी नगर पालिका साधारण सभा की बैठक आयोजित : नेचर पार्क का नामकरण महाराणा प्रताप के नाम पर बनी सहमति, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

खेतड़ी नगर पालिका साधारण सभा की बैठक आयोजित : नेचर पार्क का नामकरण महाराणा प्रताप के नाम पर बनी सहमति, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : खेतड़ी नगरपालिका परिसर में बुधवार को साधारण सभा की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष गीता देवी सैनी ने की। इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों व मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।पार्षद नगेंद्र सिंह सोढा द्वारा शोभ जी बांध की ओर बनने वाले नेचर पार्क का नामकरण महाराणा प्रताप के नाम पर करने का प्रस्ताव रखा गया। सभी पार्षदों ने इस पर सहमति जताते हुए स्वीकृति दी। बैठक में तय हुआ कि पार्क का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर अंतिम रूप दिया जाएगा।

बैठक में यह भी बताया गया कि कस्बे का कचरा निस्तारण पहले चांदमारी में होता था, लेकिन माइनिंग विभाग द्वारा रोक लगाए जाने के बाद अब झोझू के पास किया जा रहा है। इस पर आसपास के लोगों ने विरोध दर्ज कराया। साथ ही नगरपालिका क्षेत्र में घूम रहे निराश्रित कुत्तों पर कार्रवाई की मांग भी उठी।

पालिका अध्यक्ष गीता देवी सैनी ने कहा कि जल्द ही खेतड़ी को पर्यटन के रूप में विकसित कर स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद व राजा अजीत सिंह की प्रेरणा से खेतड़ी निरंतर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। खेतड़ी का ऐतिहासिक अजीत विवेक संग्रहालय युवाओं को प्रेरित कर रहा है।

इस अवसर पर ईओ नागरमल गुर्जर, पार्षद लीलाधर सैनी, पार्षद राहुल सैनी, पार्षद मोहन राजोरिया, पार्षद सुगनचंद, पार्षद गोकुलचंद, पार्षद वेणी शंकर, पार्षद अरुण, पार्षद सुनीता देवी, पार्षद निर्मला देवी, पार्षद मोहम्मद हारून, पार्षद सुनीता देवी, पार्षद हरमेन्द्र चनानिया, पार्षद प्रियंका देवी, पार्षद सोनी देवी, पार्षद रामकला यादव, पार्षद संगीता वर्मा, पार्षद संतोष देवी, पार्षद नगेंद्र सिंह सोढा, पार्षद मोहनलाल सैनी, पार्षद कृष्ण कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles