[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा कार्यकारिणी का विस्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा कार्यकारिणी का विस्तार

राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा कार्यकारिणी का विस्तार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर के इन्दिरा नगर में राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा की जिला संयोजक संतोष चौधरी कीहै अध्यक्षता में महिला मोर्चा झुंझुनूं ग्रामीण ब्लॉक कार्यकारिणी का सर्वसहमति से गठन किया गया।

राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश सचिव रामकुमार झाझड़िया की अभिशंषा पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विरेन्द्र क्यामसरिया ने सुभिता पूनियां को झुंझुनूं ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही मनिषा बुडानिया को ब्लॉक प्रभारी, संतरा चौधरी को उपाध्यक्ष, अनिला राहड़ को उपाध्यक्ष, शारदा देवी को उपाध्यक्ष बनाते हुए ब्लॉक महासचिव पुनम सुरा, ब्लॉक महासचिव अन्नु चौधरी व ब्लॉक महासचिव सुनिता देवी को नियुक्त किया गया और सचिव के पद पर ममता सुरा, सचिव रितू भाम्बू एवं सचिव सुमन सोहु को नियुक्ति पत्र सौंपकर जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संतोष चौधरी ने जाट समाज में व्याप्त सामाजिक कुरुतियों पर कार्य करने की आवश्यकता बताई। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश सचिव रामकुमार झाझडिया ने सभी महिला पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

Related Articles