[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पर्यावरण संरक्षण के लिए पारिवारिक वानिकी सेमिनार:सहजन के बीज वितरित कर पेड़ लगाने की विधि और फायदों की जानकारी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

पर्यावरण संरक्षण के लिए पारिवारिक वानिकी सेमिनार:सहजन के बीज वितरित कर पेड़ लगाने की विधि और फायदों की जानकारी दी

पर्यावरण संरक्षण के लिए पारिवारिक वानिकी सेमिनार:सहजन के बीज वितरित कर पेड़ लगाने की विधि और फायदों की जानकारी दी

सरदारशहर : जाट विकास संस्थान में पर्यावरण संरक्षण मिशन के तहत चौधरी चरण सिंह पारिवारिक वानिकी सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मण सिंह बड़जाती ने की। मुख्य अतिथि प्रोफेसर श्यामसुंदर ज्याणी ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और आधुनिक विकास के समय में पर्यावरण प्रदूषण को रोकना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाकर ही जीवन को बचाया जा सकता है। कार्यक्रम में सहजन के बीज वितरित किए गए।

नगरपरिषद सभापति राजकरण चौधरी, भूमि विकास बैंक चेयरमैन ईश्वर राम डूडी और डेयरी चेयरमैन लालचंद मूंड समेत कई गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने की अपील की। कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक, पूर्व विधायक और जिला प्रमुख मदनकौर बाड़मेर, झब्बरमल दुगड़ को श्रद्धांजलि दी गई। उनके किसान वर्ग के लिए किए गए योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में रामेश्वरदयाल मूंड, रेवंतराम बेनिवाल, इंद्राज सारण समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक रणवीर सहारण और पटवारी महावीर प्रसाद सहू ने किया।

Related Articles