[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुस्तकालय विज्ञान के जनक का जन्मदिवस:सरदारशहर महिला कॉलेज में स्लोगन-पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

पुस्तकालय विज्ञान के जनक का जन्मदिवस:सरदारशहर महिला कॉलेज में स्लोगन-पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

पुस्तकालय विज्ञान के जनक का जन्मदिवस:सरदारशहर महिला कॉलेज में स्लोगन-पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

सरदारशहर : सरदारशहर स्थित श्रीमती कमला देवी गौरीदत्त मित्तल महिला महाविद्यालय में मंगलवार को विशेष आयोजन हुआ। पुस्तकालय विज्ञान के जनक प्रो. एस.आर. रंगनाथन के जन्मदिवस पर स्लोगन-पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मृत्युंजय कुमार पारीक ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में उत्साह से भाग लिया। बी.ए. सेमेस्टर द्वितीय की कृष्णा सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी कक्षा की सोनू जांगिड़ और हर्षिता ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।

विजेता छात्राओं को प्राचार्य डॉ. पारीक, सहायक आचार्य सुदर्शन गोयल और रीना वर्मा ने पुरस्कृत किया। श्रीमती रीना वर्मा, कमलकांत सुथार और रवि कुमार शर्मा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। सहायक आचार्य सुदर्शन गोयल और डॉ. सरोज चाहर ने पुस्तकालय के महत्व पर प्रकाश डाला। पुस्तकालय अध्यक्षा मंजू स्वामी के निर्देशन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles