[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में सांड का हमला:मुख्य बाजार में चार लोग घायल, एक की हालत गंभीर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में सांड का हमला:मुख्य बाजार में चार लोग घायल, एक की हालत गंभीर

चिड़ावा में सांड का हमला:मुख्य बाजार में चार लोग घायल, एक की हालत गंभीर

चिड़ावा : चिड़ावा में शुक्रवार रात करीब आठ बजे एक बेकाबू सांड ने राहगीरों पर हमला कर दिया। शहर के विवेकानंद चौक से मुख्य बाजार की तरफ जाने वाले रास्ते पर हुई इस घटना में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सांड ने सबसे पहले एक महिला को निशाना बनाया। इसके बाद स्थानीय व्यापारी राजेश डालमिया पर हमला किया। उन्हें बचाने गए अरुण पर भी सांड ने हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने दोनों व्यापारियों को सांड से बचाया और तुरंत बाइपास स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। राजेश डालमिया को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

कुछ देर बाद ही सांड ने अशोक पुजारी और चंद्रप्रकाश पुजारी नामक दो और राहगीरों को घायल कर दिया। अशोक पुजारी को गहरी चोटें आईं। उन्हें भी निजी वाहन से उसी अस्पताल ले जाया गया। खबर मिलते ही स्थानीय गौरक्षा दल की टीम घटनास्थल पर पहुंची। विक्की हर्षवाल, अंकित वर्मा, सुमित वर्मा, अभिषेक पारीक, अजय नायक और बाबूसिंह राजपुरोहित सहित गौरक्षा दल के सदस्यों ने कड़ी मशक्कत के बाद सांड को काबू में किया। गौरक्षकों के अनुसार, सांड रेबीज से पीड़ित होने के कारण आक्रामक हो गया था। इस हमले से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। गंभीर रूप से घायल अशोक पुजारी को परिजन फरीदाबाद ले गए हैं, जहां उनका उपचार जारी है।

Related Articles