[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघानिया विश्वविद्यालय में शिक्षा रत्नों का सम्मान : डी.सी. सिंघानिया मेडल 2025 का भव्य आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

सिंघानिया विश्वविद्यालय में शिक्षा रत्नों का सम्मान : डी.सी. सिंघानिया मेडल 2025 का भव्य आयोजन

सिंघानिया विश्वविद्यालय में शिक्षा रत्नों का सम्मान : डी.सी. सिंघानिया मेडल 2025 का भव्य आयोजन

पचेरी कलां : सिंघानिया विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार को डी.सी. सिंघानिया मेमोरियल मेडल 2025 समारोह बड़े ही भव्य और गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस समारोह में शेखावाटी की प्रतिभाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. मधुकर गुप्ता ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा, “शेखावाटी जैसे क्षेत्र में स्थित यह संस्था युवाओं को आगे बढ़ने का मार्ग उपलब्ध करा रही है। ग्रामीण और क्षेत्रीय प्रतिभाओं को अवसर देना समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।” समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार (सेवानिवृत्त आईएएस) ने की। उन्होंने कहा कि यह मेडल उन छात्रों के सम्मान का प्रतीक है जो शिक्षा, परिश्रम और प्रतिभा का अद्भुत संगम हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में रवि सिंघानिया (चेयरमैन) और सोनल सिंघानिया भी मंच पर उपस्थित रहे।

रवि सिंघानिया ने अपने संबोधन में आश्वस्त किया कि विश्वविद्यालय प्रतिभाशाली छात्रों के लिए हर संभव संसाधन मुहैया कराएगा ताकि कोई भी बच्चा संसाधनों की कमी के चलते पीछे न रह जाए। समारोह में उप पुलिस अधीक्षक बुहाना नोपा राम भाकर और उपमंडल अधिकारी बुहाना सुमन देवी अति विशिष्ट अतिथि रहे। दोनों ने विश्वविद्यालय की पहल की सराहना करते हुए छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कैंपस डायरेक्टर प्रो. पी.एस. जस्सल ने कहा कि सिंघानिया विश्वविद्यालय हमेशा से प्रतिभाओं को मंच देने और उन्हें आगे बढ़ाने में अग्रणी रहा है। समारोह में पाँच उत्कृष्ट विद्यार्थियों को ₹11,000 नकद, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा 41 विद्यार्थियों को ₹1,100 और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर विश्वविद्यालय में विधि विद्यार्थियों के लिए मूट कोर्ट का उद्घाटन भी किया गया, ताकि उन्हें न्यायिक प्रक्रिया का वास्तविक अनुभव मिल सके।

समारोह में कई गणमान्य अतिथि भी शामिल हुए जिनमें पूर्व सरपंच पचेरी ओमप्रकाश बोहरा, प्रधान प्रतिनिधि बुहाना एवं जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस शकुंतला यादव, सरपंच पचेरी सविता देवी, विश्वविद्यालय की ब्रांड एम्बेसडर वंशिका शर्मा, बार एसोसिएशन खेतड़ी के अध्यक्ष एडवोकेट अजीत सिंह पंवार, परमाणु ऊर्जा विभाग के अपर निदेशक ओमप्रकाश यादव, राहुल गांधी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पूरणमल सुरोलिया, ब्राह्मण समाज जिलाध्यक्ष डॉ. प्रदीप शर्मा, वरिष्ठ शिक्षक संघ जिलामंत्री विक्रम सिंह यादव, परमहंस दिव्यांग सेवा समिति अध्यक्ष होशियार सिंह, सरपंच, समाजसेवी और शिक्षाविद शामिल रहे।

देखे समारोह की तशवीरे :

Related Articles