राजकुमार सैनी ने कार्यवाहक पालिकाध्यक्ष पद का संभाला कार्यभार, डीजे के साथ निकला जुलूस, जनसेवा का लिया संकल्प
राजकुमार सैनी ने कार्यवाहक पालिकाध्यक्ष पद का संभाला कार्यभार, डीजे के साथ निकला जुलूस, जनसेवा का लिया संकल्प

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : नगरपालिका के नव नियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने शुक्रवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर नगर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। विधायक विक्रम सिंह जाखल की उपस्थिति में एसडीएम जयसिंह ने उन्हें कार्यवाहक अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।
पदभार ग्रहण से पूर्व सैनी के आवास से नगरपालिका तक डीजे के साथ भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता, पार्षद और सैकड़ों समर्थक शामिल हुए। नगरपालिका पहुंचने पर नारों और पुष्पवर्षा से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
विधायक जाखल ने सैनी को साफा पहनाकर सम्मानित किया और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष शोएब खत्री, पूर्व नगरमंडल अध्यक्ष महेश चौधरी, वर्तमान नगरमंडल अध्यक्ष गौतम खंडेलवाल सहित कई गणमान्य जनों ने सैनी को बधाई दी और पारदर्शी तथा जनहितकारी प्रशासन की उम्मीद जताई।
नगरपालिका कार्यालय पहुंचने के बाद सैनी ने विधिवत पूजा-अर्चना की और संत शिरोमणि रतिनाथ जी महाराज का आशीर्वाद लेकर कार्यभार ग्रहण किया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीकांत मुरारका ने किया। इस अवसर पर जगदीश सैनी, योगेंद्र मिश्रा, सलीम जिंदरान, खालिद लंगा, चंद्रशेखर मिश्रा, रविंद्र पुरोहित, हरिसिंह सोलंकी, सुनील खटीक, माजिद चौहान, इलियास खत्री, करणी राम सरपंच, अर्जुन वाल्मीकि, राजेंद्र सैनी, गोपाल दर्जी, विनोद शर्मा, रितेश सैनी, सीताराम बिरोलिया, मनीष शर्मा मुकुंदगढ़, विष्णु कुमावत, आरसी शर्मा, धर्मेंद्र बाय, सोनू सैनी, निरंजन सैनी, ललित कुमावत, रोहित राठौर, आशीष शर्मा, अरविंद मटोलिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यभार ग्रहण के बाद सैनी ने कहा कि वे नगरपालिका में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसेवा को प्राथमिकता देंगे। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और विकास कार्यों में गति लाने के लिए वे प्रतिबद्ध रहेंगे।