स्वस्थ समाज और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश देगी ‘संडेज ऑन साइकिल रैली’
आज निकलेगी जन-जागरूकता रैली, नागरिकों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : बीदासर। स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस थाना बीदासर के तत्वावधान में रविवार सुबह 6:30 बजे “संडेज ऑन साइकिल रैली” का आयोजन किया जाएगा। रैली गांधी चौक से शुरू होकर पुलिस थाना बीदासर तक निकाली जाएगी।
आयोजकों ने युवाओं, विद्यार्थियों, बुजुर्गों एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। रैली का उद्देश्य लोगों को नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति प्रेरित करना, प्रदूषण नियंत्रण का संदेश देना तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।
रैली के दौरान प्रतिभागियों को यातायात नियमों का पालन करते हुए अनुशासित ढंग से शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजकों ने प्रतिभागियों से सफेद टी-शर्ट पहनकर रैली में शामिल होने का आग्रह किया है, ताकि एकरूपता के साथ जागरूकता का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित किया जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2199465

