[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कायमखानी छात्रावास चूरू में युनस खान पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार‌ के मुख्य आत्थिय में सम्पन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कायमखानी छात्रावास चूरू में युनस खान पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार‌ के मुख्य आत्थिय में सम्पन्न

कायमखानी छात्रावास चूरू में युनस खान पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार‌ के मुख्य आत्थिय में सम्पन्न

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : जिला मुख्यालय स्थित कायमखानी छात्रावास में रविवार को कायमखानी समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी 14 जून को ददरेवा में मनाए जाने वाले नवाब दादा कायम खां के शहादत दिवस समारोह को भव्य बनाने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में समाज के लोगों से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया।

बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री यूनुस खान रहे, जबकि अध्यक्षता मुंशी खान चांदखानी ने की। इस दौरान “नवाब दादा कायम खां सैनिक एकेडमी” की स्थापना का प्रस्ताव भी रखा गया, जिस पर 14 जून को ददरेवा में राजस्थानभर से आने वाले समाज के प्रतिनिधियों की राय लेकर आगे निर्णय किया जाएगा।

पूर्व मंत्री यूनुस खान ने कहा कि कायमखानी समाज का देशभक्ति और शहादत का गौरवशाली इतिहास रहा है। समाज के युवाओं को शिक्षा और सैन्य सेवाओं की ओर प्रेरित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज की शिक्षा और विकास से जुड़े हर कार्य में वे हमेशा सहयोग के लिए तैयार रहेंगे।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता पहले की तुलना में बढ़ी है, लेकिन इसे और मजबूत करने की जरूरत है। युवाओं को बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए सैनिक एकेडमी की स्थापना महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

इस अवसर पर महासभा जिला अध्यक्ष मुंशी खान, तहसील अध्यक्ष रमजान खान जोइया, छात्रावास अध्यक्ष जब्बार खान, महमूद खान, जाकिर खान, अख्तर खान, शमशेर गांधी, रिजवान खान, आमीन खान, सिकंदर खान, बशीर खान आसलू, मुमताज खान जमालखानी, मजीद खान सरपंच, जंगशेर खान, आरिफ खान, भंवरू खान, शकील दुर्रानी, मकसूद खान, अजीज पार्षद, नाजम अली खान सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में छात्रावास अध्यक्ष जब्बार खान ने सभी अतिथियों और समाजजनों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles