[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जाखल में जनगणना-2027 के मकान सूचीकरण कार्य का निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जाखल में जनगणना-2027 के मकान सूचीकरण कार्य का निरीक्षण

जाखल में जनगणना-2027 के मकान सूचीकरण कार्य का निरीक्षण

उदयपुरवाटी : जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत जाखल नगरपालिका क्षेत्र में चल रहे मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य का शनिवार को चार्ज जनगणना अधिकारी नितेश कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न भवनों पर अंकित जनगणना भवन संख्या एवं मकान संख्या का सत्यापन कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान नितेश कुमार ने सुपरवाइजरों और प्रगणकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक भवन और मकान का सर्वेक्षण निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सटीक एवं क्रमबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने जनगणना अभिलेखों के नियमित संधारण और गुणवत्ता बनाए रखने पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि जनगणना विकास योजनाओं और नीतियों के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए कार्य में पारदर्शिता और शुद्धता आवश्यक है। इस दौरान पालिका कार्मिक कुलदीप खन्ना, सुपरवाइजर संदीप कुमार, मनोज कुमार तथा प्रगणक प्रवीण सिंह, महेश कुमार, रमेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles