[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तेज तूफान का कहर: बीदासर में. सैकड़ो बिजली खंभे धराशायी, जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

तेज तूफान का कहर: बीदासर में. सैकड़ो बिजली खंभे धराशायी, जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त

तेज तूफान का कहर: बीदासर में. सैकड़ो बिजली खंभे धराशायी, जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचा दी। तेज हवाओं और धूलभरी आंधी के चलते क्षेत्र में बिजली के खंभे टूटकर गिर गए, जिससे पूरे नगर की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। तूफान के कारण कई इलाकों में पेड़ गिरने और बिजली लाइनों के क्षतिग्रस्त होने से अचानक अंधेरा छा गया। भीषण गर्मी के बीच घंटों तक बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घरों में पानी की समस्या, पंखे-कूलर बंद होने और मोबाइल नेटवर्क प्रभावित होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। वहीं आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में हालात ऐसे ही है घटना की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग, एफआरटी और अन्य तकनीकी टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया।

विभाग के कर्मचारी तेज गर्मी और कठिन परिस्थितियों के बावजूद लगातार काम में जुटे हुए हैं। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता (AEN) मुकेश मालु ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और प्राथमिकता के आधार पर मुख्य लाइनों को दुरुस्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम पूरी मेहनत से काम कर रही है, प्रयास है कि देर रात तक बिजली आपूर्ति को सुचारू रूप से बहाल कर दिया जाए। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे टूटे हुए बिजली तारों से दूरी बनाए रखें और किसी भी दुर्घटना की स्थिति में तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करें।

Related Articles