[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पचेरी कलां पुलिस ने बाइक सवारों को बांटे हेलमेट:सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत की सकारात्मक पहल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

पचेरी कलां पुलिस ने बाइक सवारों को बांटे हेलमेट:सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत की सकारात्मक पहल

पचेरी कलां पुलिस ने बाइक सवारों को बांटे हेलमेट:सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत की सकारात्मक पहल

पचेरी कलां : पचेरी कलां पुलिस ने शुक्रवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान थानाधिकारी बनवारीलाल यादव के नेतृत्व में बाइक सवारों को हेलमेट वितरित किए गए। आमतौर पर झुंझुनूं-दिल्ली मार्ग पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान किए जाते हैं, लेकिन इस बार पुलिस ने लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया।

अभियान के तहत पुलिसकर्मियों ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करने का संदेश भी दिया। थानाधिकारी बनवारीलाल यादव ने बताया कि पुलिस का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं है, बल्कि लोगों को जागरूक कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है।

यादव ने आगे कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में अधिकांश गंभीर चोटें सिर पर लगने के कारण होती हैं। हेलमेट पहनकर इन चोटों को काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने सभी दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने और अन्य यातायात नियमों का भी पालन करने की अपील की।

पुलिस की इस पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना की। उन्होंने इसे सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला एक महत्वपूर्ण कदम बताया। अभियान के दौरान कई वाहन चालकों ने भविष्य में नियमित रूप से हेलमेट पहनने का संकल्प भी लिया।

Related Articles