यातायात जागरूकता सप्ताह: बड़ागांव कॉलेज स्टैंड पर हेलमेट वितरण
यातायात जागरूकता सप्ताह: बड़ागांव कॉलेज स्टैंड पर हेलमेट वितरण
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस ने “विशेष यातायात जागरूकता एवं प्रवर्तन सप्ताह” के तहत शनिवार को बड़ागांव कॉलेज स्टैंड पर हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम गुढ़ागौड़जी पुलिस एवं श्रीमती गोमती देवी शिक्षण संस्थान एवं महाविद्यालय ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
कार्यक्रम के दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे दुपहिया चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित कर यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में सिर की गंभीर चोटें मौत का प्रमुख कारण होती हैं और हेलमेट इससे बचाव का सबसे प्रभावी सुरक्षा कवच है।
पुलिस ने आमजन से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक चंदू शर्मा, आजाद सिंह शेखावत, श्रीराम सोनी, समदर सिंह शेखावत, पुलिसकर्मी, ग्रामीण एवं वाहन चालक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से “सुरक्षित यातायात, सुरक्षित जीवन” का संदेश दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2199726


