[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वार्ड 23 में पेयजल समस्या का समाधान, मोहल्लेवासियों ने जताया आभार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

वार्ड 23 में पेयजल समस्या का समाधान, मोहल्लेवासियों ने जताया आभार

वार्ड 23 में पेयजल समस्या का समाधान, मोहल्लेवासियों ने जताया आभार

रतनगढ़ : वार्ड नंबर 23 में कई घरों में पेयजल आपूर्ति बाधित होने की समस्या का समाधान होने पर वार्डवासियों ने राहत की सांस ली। भाजपा शहर मंडल उपाध्यक्ष सरिता प्रजापत द्वारा समस्या से अवगत कराने पर पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार पाइपलाइन में कचरा फंस जाने से जल आपूर्ति प्रभावित हो रही थी। विभागीय कर्मचारियों ने पाइपलाइन की सफाई कर अवरोध हटाया, जिसके बाद क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति पुनः सुचारू हो गई।

सरिता प्रजापत ने कहा कि पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा गंभीरता से कार्य करते हैं। जल आपूर्ति बहाल होने पर मोहल्लेवासियों ने भी उनके प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

Related Articles