[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुद्ध पूर्णिमा पर घर-घर यज्ञ:विश्व शांति और सैनिकों के लिए दी आहुति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

बुद्ध पूर्णिमा पर घर-घर यज्ञ:विश्व शांति और सैनिकों के लिए दी आहुति

बुद्ध पूर्णिमा पर घर-घर यज्ञ:विश्व शांति और सैनिकों के लिए दी आहुति

सुजानगढ़ : बुद्ध पूर्णिमा पर गायत्री परिवार की ओर से विश्व शान्ति और ऑपरेशन सिंदूर में लड़ने वाले योद्धाओं को संबल प्रदान करने के लिए देश भर के 24 लाख घरों में यज्ञ के आह्वान पर सुजानगढ़ क्षेत्र में भी श्रद्धालुओं ने घर घर यज्ञ कर आहुतियां दी। गायत्री परिवार की ओर पिछले कई दिनों से इसको लेकर तैयारियां चल रही थी। परिवार से जुड़े लोग घर घर यज्ञ का संदेश फैलाने के साथ ही हवन सामग्री का भी वितरण कर रहे थे। सोमवार को इसका सकारात्मक असर दिखाई दिया। श्रद्धालु बड़ी संख्या में घर घर यज्ञ करते नजर आए।

व्यस्त जीवन शैली के चलते गायत्री परिवार के कई लोगों ने नैनो यज्ञ का प्रचलन शुरू किया। सुजानगढ़ के नजदीकी पाबोलाव बालाजी धाम के सामने स्थित मां गायत्री की ढाणी में बुद्ध पूर्णिमा पर नैनो यज्ञ के 2100 किट बनाकर सुजला क्षेत्र में वितरित किए गए। इसमें देसी गाय के गोबर से जड़ी बूटी मिश्रित बना दीपक, कपूर व हवन सामग्री शामिल थे। पूर्ण यज्ञ के लिए समय नहीं दे पाने वाले लोगों ने इस किट से नैनो यज्ञ किए। मां गायत्री की ढाणी की संचालक ईशा गुर्जर ने बताया कि केंद्र में भारतीय संस्कृति के पोषण, प्रकृति संरक्षण व नारी सशक्तिकरण को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles