खेतड़ी में जसरापुर और आसपास के गांव में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश एव ओलावृष्टि: तापमान में आई गिरावट
खेतड़ी में जसरापुर और आसपास के गांव में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश एव ओलावृष्टि: तापमान में आई गिरावट
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र में रविवार को शाम के करीब 6:00 बजे तेज हवाओं और बरसात के साथ ओलावृष्टि हुई। जसरापुर, लोयल, मानोता जटान, ढ़ाणी बढ़ान, देवता और तातीजा गांवों में बेर के आकार के ओले गिरे। जसरापुर गांव की मैन सड़क पर घुटनों तक पानी जमा हो गया और जमीन पर सफेद चादर बिछ गई।तेज हवाओं से जगह-जगह पेड़ गिर गए और रास्ते अवरोध हो गए। ग्रामीणों ने रास्ता साफ करने में मशक्कत की। मानोता जाटान में हनुमानजी मंदिर के पास रोड पर तेज हवा से एक पेड़ गिर गया, जिसमें मानोता जाटान चिड़ासन जाने वाले वाहनों को परेशानी हुई।बारिश और ओले से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। ग्रामीणों ने इस मौसम का आनंद लिया और इसे एक अच्छी शुरुआत के रूप में देखा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2044019


