दिल्ली किशोर न्यास बोर्ड को मिला नया अध्यक्ष:श्रीमाधोपुर के अधिवक्ता ओम प्रकाश व्यास को तीन साल के लिए मिली जिम्मेदारी
दिल्ली किशोर न्यास बोर्ड को मिला नया अध्यक्ष:श्रीमाधोपुर के अधिवक्ता ओम प्रकाश व्यास को तीन साल के लिए मिली जिम्मेदारी
श्रीमाधोपुर : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बाल कल्याण समिति को नया अध्यक्ष मिल गया है। श्रीमाधोपुर निवासी अधिवक्ता ओम प्रकाश व्यास को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे समाजसेवी जटाशंकर व्यास के पुत्र हैं और सुप्रीम कोर्ट में वकालत करते हैं। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद दिल्ली के उप राज्यपाल ने इस नियुक्ति के आदेश जारी किए। महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव ने इसकी अधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
ओम प्रकाश व्यास मानवाधिकार कार्यकर्ता भी हैं। वे किशोर न्याय अधिनियम 2015 और मॉडल नियम 2016 के तहत अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी दिल्ली में बच्चों की देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित करना होगी। उनका कार्यकाल अधिसूचना जारी होने की तिथि से तीन वर्ष का होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2096482


