शीतलाष्टमी पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़:माता को ठंडे पकवानों का लगाया भोग, दर्शन कर निरोग रहने की प्रार्थना
शीतलाष्टमी पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़:माता को ठंडे पकवानों का लगाया भोग, दर्शन कर निरोग रहने की प्रार्थना
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के नाथो तालाब स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में शीतलाष्टमी पर आज भक्तों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने माता को ठंडे पकवानों का भोग लगाकर निरोग रहने की प्रार्थना की। महिलाएं राबड़ी, दही, छाछ, घी, शहद, मिश्री, बिरिया आदि ठंडे पकवानों के थाल सजाकर बच्चों सहित पहुंची।
पुजारी गोपाल कृष्ण ने बताया कि गुरुवार की रात से ही लोगों ने धोक लगाना शुरू कर दिया था। शुक्रवार की सुबह 8 बजे तक पच्चीस हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान मलजी परिवार की ओर से जोरदार व्यवस्थाएं की गई। जिससे श्रद्धालु कतार में लगकर जल्दी दर्शन कर पाए। मंदिर के सामने मेले का भी आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्टॉल लगे।

पुजारी परिवार के किशोर कुमार, मांगीलाल, मनोज कुमार, बैंकट, कालूराम, दीपचंद, हजारीमल, गणेश, ईश्वर, अंकित, विकी, विनय, आशीष, मोहित, शनि, देव, ऋत्विक, भूरेलाल, लाला, लीलाधर, मुकेश, काना, शिवम, रोहित आदि ने व्यवस्थाएं संभाली।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038306


