[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अर्बन हाट में होगा शेखावाटी उत्सव-2025:प्लेबैक सिंगर रविंद्र उपाध्याय सहित कई लोक कलाकार परफॉर्मेंस देंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

अर्बन हाट में होगा शेखावाटी उत्सव-2025:प्लेबैक सिंगर रविंद्र उपाध्याय सहित कई लोक कलाकार परफॉर्मेंस देंगे

अर्बन हाट में होगा शेखावाटी उत्सव-2025:प्लेबैक सिंगर रविंद्र उपाध्याय सहित कई लोक कलाकार परफॉर्मेंस देंगे

सीकर : सीकर में ‘शेखावाटी उत्सव-2025’ का आयोजन जयपुर रोड स्थित अर्बन हाट में किया जाएगा। इससे पहले शेखावाटी उत्सव लक्ष्मणगढ़ में आयोजित होता था। उत्सव में बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर रविंद्र उपाध्याय सहित राजस्थान के अनेक लोक कलाकार परफॉर्मेंस देंगे।

पर्यटन विभाग की सहायक निदेशक अनु शर्मा ने बताया- शेखावाटी उत्सव-2025 पहली बार सीकर में होगा। कार्यक्रम 22-23 मार्च को 2 दिन चलेगा। कार्यक्रम के पहले दिन 22 मार्च को सुबह 8 बजे दीवानजी की नसियां जाट बाजार से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। सुबह 10 बजे फोटो प्रदर्शनी का आयोजन होगा। साथ ही जिला उद्योग केंद्र द्वारा अनेक स्टॉल्स लगाई जाएगी।

पारंपरिक खेल प्रतियोगिता भी होगी

उत्सव में पहले दिन पारंपरिक खेल प्रतियोगिता भी आयोजित होगी, जिनमें ऊंट, घोड़ा नृत्य, साफा बांध, तीन टांग दौड़, दादा पोता दौड़, रस्सा-कस्सी, मटका दौड़ सहित अनेक प्रतियोगिताएं होंगी। इसके बाद पुरस्कार वितरण होगा। शाम को 6 बजे आईटीआई ग्राउंड में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा जिसमें लोक कलाकारों द्वारा चरी भवई, कालबेलिया, गैर, मयूर नृत्य, जंग ढफ की प्रस्तुतियां दी जाएगी।

23 मार्च को स्मृति वन में सुबह 7 बजे योग कराया जाएगा। सुबह 10 बजे अरबन हाट में फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके बाद मेहंदी, रंगोली, चित्रकला, वॉलीबॉल के मैच होंगे। शाम को 6 बजे सांस्कृतिक संध्या में प्लेबैक सिंगर रविंद्र उपाध्याय आईटीआई ग्राउंड में परफॉर्मेंस देंगे। रात को 10 बजे भव्य आतिशबाजी के साथ आईटीआई ग्राउंड में कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी विभाग तैयारी में जुट गए हैं।

Related Articles