नीमकाथाना में एडवोकेट पर हमला मामला:वकीलों ने किया पेन डाउन हड़ताल, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
नीमकाथाना में एडवोकेट पर हमला मामला:वकीलों ने किया पेन डाउन हड़ताल, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
नीमकाथाना : नीमकाथाना में वकील पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में वकीलों ने पेन डाउन हड़ताल शुरू कर दी है। बार संघ के कोषाध्यक्ष एडवोकेट सुनील नटवाडिया पर लोहे के सरिये से हमला किया गया। इस हमले में उनके सिर में गंभीर चोट आई और 7 टांके लगे। बार संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने बताया कि घायल एडवोकेट को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। वकीलों का कहना है कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे, हड़ताल जारी रहेगी। बुधवार को अभिभाषक संघ ने कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया। वकील समुदाय न्याय की मांग पर अड़ा हुआ है और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2010040


