चूरू नगर परिषद में शहरी सेवा शिविर का कलेक्टर सुराणा ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
चूरू नगर परिषद में शहरी सेवा शिविर का कलेक्टर सुराणा ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने शुक्रवार को चूरू नगर परिषद कार्यालय परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से आमजन को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के काउंटरों का निरीक्षण कर प्राप्त आवेदनों, उनके निस्तारण और लाभार्थियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शहरी सेवा शिविरों का उद्देश्य लोगों को अलग-अलग विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाना है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या को गंभीरता से सुना जाए और योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देकर पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।
एक्सईएन पूर्णिमा यादव ने शिविर की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। शिविर में राजस्व, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, पशुपालन, विद्युत, जलदाय और पंचायतीराज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे और आमजन को सेवाएं उपलब्ध करवाई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2207570


