नोट्स देने के बहाने खेत में बुलाकर रेप:ब्लैकमेल कर मारपीट की, जान से मारने की दी धमकी
नोट्स देने के बहाने खेत में बुलाकर रेप:ब्लैकमेल कर मारपीट की, जान से मारने की दी धमकी
सीकर : सीकर में 17 साल की नाबालिग और 19 साल की युवती से रेप का मामला सामने आया है। दोनों मामले में आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग ने बताया- आरोपी ने पढ़ाई के लिए नोट्स लेने के बहाने से उसे अपने खेत में बुलाया था। खेत में बने कमरे में ले जाकर रेप किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
वहीं दूसरे मामले में 19 साल की युवती ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि आरोपी ने उससे रेप कर वीडियो भी रिकॉर्ड किया। इसके बाद ब्लैकमेल कर रेप करता रहा। विरोध करने पर मारपीट करता। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने दोनों मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2046273
