कांग्रेस की ओर से ‘संविधान रक्षक अभियान जिला मुख्यालय पर शुभारंभ
कांग्रेस की ओर से 'संविधान रक्षक अभियान जिला मुख्यालय पर शुभारंभ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर राजस्था प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग) के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर चांवरिया के मुख्य आतिथ्य में चूरू जिला मुख्यालय पर संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर मुर्ति स्थल पर संविधान रक्षक अभियान का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग) के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर चांवरिया ने कहा की कांग्रेस पार्टी की ओर से देशभर में 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर शुरू किये गए संविधान रक्षक कार्यक्रम जो की देशभर में 60 दिन तक चलेगा यहअभियान 26 नवंबर से 26 जनवरी तक देशभर में चलाया जाएगा इसी श्रृंखला में आज चूरू जिला मुख्यालय पर संविधान रक्षक कार्यक्रम शुभारंभ किया गया हैं ।राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग) के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर चांवरिया ने कहा संविधान रक्षक कार्यक्रम के अन्तर्गत संविधान की रक्षा, एक संविधान-समानता का अधिकार,आरक्षण की रक्षा- संविधान की गारंटी, भेदभाव से छुटकारा-संविधान का नारा समेत अन्य मुद्दों पर राजस्थान प्रदेश भर में रैलियां, डोर-टू-डोर कैंपेन आयोजित किये जा रहे हैं।
कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि अम्बेडकर नवयुवक संघ राजस्थान के प्रवक्ता जसवीन्द्र सिंह धारीवाल ने कहा की संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है और हमारे राष्ट्र को जोड़ने वाला सूत्र है. यह यात्रा हमारे संविधान के संस्थापकों की दूरदृष्टि को श्रद्धांजलि है और प्रस्तावना में निहित न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूल्यों की याद दिलाती है।
इस अवसर पर आयोजक किशोर न्याय बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कुमार कल्ला, कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट सद्दाम हुसैन, पंचायत समिति सदस्य सुनील मेघवाल झारिया, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शोयल खान डीके, पूर्व मनोनीत पार्षद रामेश्वर प्रसाद नायक, ओमप्रकाश बाकोलिया, श्रवण बसेर, राकेश पंवार, युंका जिला अध्यक्ष आसिफ खान, कायमखानी छाञावास कमेटी अध्यक्ष जब्बार खान अल्फखानी, एडवोकेट जावेद खान, प्रीत चांवरिया, अभिषेक पंवार, सोनू चंदेल, अनिश खान, अब्दुल्ला कुरैशी, आसिफ गोरी, जाहिद सोलंकी, तोहिद चौहान, इमरान सिसोदिया, साजिद सोलंकी, प्रियंका, दिव्या, सुरेन्द्र बागडी, समीर खान गौड़, बिलाल गौड़, शोएब खान, दीपेश शर्मा, खुशी मोहम्मद, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।