[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निस्वार्थ भाव से सामाजिक कार्य कर सबके चहेते बने पूर्व सैनिक राजपुरोहित चूरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निस्वार्थ भाव से सामाजिक कार्य कर सबके चहेते बने पूर्व सैनिक राजपुरोहित चूरू

निस्वार्थ भाव से सामाजिक कार्य कर सबके चहेते बने पूर्व सैनिक राजपुरोहित चूरू

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर यूं तो हरेक व्यक्ति अपने अपने स्तर पर जीवन में कुछ न कुछ अपने समाज व क्षेत्र के लिए सामाजिक कार्य करते ही रहते हैं परंतु कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपनी राजकीय सेवा के बाद परोपकार व सामाजिक कार्य कर हरेक व्यक्ति के हितेषी बन जाते हैं। एसे ही सेना में सूबेदार नियुक्त होकर देश की सेवा करने के बाद अब मानव कल्याण के लिऐ परोपकार कार्य कर आमजन के चहेते बने हुवे हैं,, चूरू अग्रसेन निवासी पूर्व सैनिक सूबेदार मदनलाल राजपुरोहित जो भारतीय सेना में 30 वर्ष तक देश की सेवा करने के बाद जनवरी 2016 को पूर्ण सेवा की और सेवानिवृत होकर अपने घर आ गए। इसके बाद से ही समाज सेवा में पूर्व सैनिक सूबेदार राजपुरोहित जुट गए और कुछ न कुछ दैनिक रुप से सामाजिक कार्य का समय चक्र बनाकर अपनी टीम के साथ लगातार करते आ रहे हैं गत वर्षो से पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी मुहिम छेड़ रखी है जिसके माध्यम से अलग अलग स्थानों पर वृक्षारोपण कर रहे हैंचूरू को हरा भरा करने के लिए गत दिनों टीम के साथ इस ओर संकल्प लिया था जिसके चलते बडी संख्या में चूरू की धरती पर पेड़ पौधे लगाए हैं। अपनी सेना सेवा से मिलने वाली पेंशन से कुछ हिस्सा निकालकर गत दिनों पेड़ पौधे लगाए।

हालाकि पेड़ पौधे लगाने के लिए उन्होंने अपनी टीम के साथ सरकारी पौध शालाओं से भी बड़ी संख्या में पेड़ पौधे लेकर भी धरती को हरा भरा किया है। घर घर भी पेड़ पौधे लगाने के लिए वितरित किए हैं बात करे अग्रसेन नगर की तो राजपुरोहित 2023 में अग्रसेन समग्र विकास समिति के अध्यक्ष का पदभार संभाल कर समाज सेवा में दिन रात लगे रहते हैं साथ ही धार्मिक भावनाओं के साथ तरह तरह के आयोजन निरंतर जारी कर रखे हैं हाल ही में अग्रसेन नगर सहित चूरू वासियों के आर्थिक सहयोग से धार्मिक कुंभ मेला के लिए भी सामग्री भेजी है। आप 11 दिसंबर 1985 को भारतीय सेना में नियुक्त होकर 30 वर्ष तक सेवा की जिसके परिणामस्वरूप भारतीय सेना मे तीन बार आर्मी कमांडर कोर कमांडर द्वारा सम्मानित हुवे। प्रथम यूनिट ब्राह्मण यूनिट सिपाही से लेकर सूबेदार तक अव्वल नंबर रहे। पूर्व सैनिक सूबेदार मदन लाल राजपुरोहित का मानना है कि मानव को सामाजिक कार्यकर्ता के रुप में सेवा देकर मानव कल्याण के लिए कुछ न कुछ परोपकार जैसे कार्य करते रहना चाहिए जिससे हमारा स्वास्थ्य सुंदर और मजबूत बनता रहें।

Related Articles