[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिकअप की टक्कर से 6 साल के मासूम की मौत:नवलगढ़ के कारी गांव में हुआ हादसा, नानी के घर आया हुआ था गौरव

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

पिकअप की टक्कर से 6 साल के मासूम की मौत:नवलगढ़ के कारी गांव में हुआ हादसा, नानी के घर आया हुआ था गौरव

पिकअप की टक्कर से 6 साल के मासूम की मौत:नवलगढ़ के कारी गांव में हुआ हादसा, नानी के घर आया हुआ था गौरव

नवलगढ़ : नवलगढ़ उपखंड क्षेत्र के कारी गांव में गुरुवार दोपहर एक पिकअप की टक्कर से 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। घर के बाहर खेल रहे बालक गौरव को पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ननिहाल आया हुआ था गौरव

इस संबंध में कारी निवासी रामावतार शर्मा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, उनका दोहिता गौरव (पुत्र अमित कुमार, निवासी नोरंगपुरा) करीब दस दिन पहले अपने ननिहाल कारी आया हुआ था।

घर के सामने पिकअप ने मारी टक्कर

गुरुवार दोपहर को गौरव घर के बाहर खेल रहा था। घर के पास एक गोदाम में यूरिया से भरी गाड़ी खाली की जा रही थी और वहीं एक अन्य पिकअप गाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान, एक पिकअप ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए गौरव को टक्कर मार दी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles